गाजीपुर। भीषण गर्मी और लू चलने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सोमवार से सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे तक चलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की ओर से शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया गया। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड सहित सभी निजी, सरकारी विद्यालयों में लागू होगा। सभी को इसका कड़ाई से अनुपालन करना होगा।