फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण और एक रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल की ताइक्वांडो टीम ने मिर्जापुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल प्राप्त किए। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल किया जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आशू पासवान, रोशन गुप्ता, रितिक कुमार शर्मा, आयुषी यादव, अभिषेक कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि राजू कुमार ने रजत पदक हासिल किया। समारोह के अंत में सभी ने मेडल विद्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा के अलावा अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें