हेतिमपुर गांव स्थित एसएसदेव पब्लिक स्कूल में प्राईमरी सेक्सन खुलने से पूर्व साफ सफाई करता कर्मच
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कक्षा पांच तक के विद्यालय एक मार्च से खुल रहे हैं। ऐसे में निजी विद्यालयों में जहां साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। वहीं परिषदीय विद्यालयों में इस संबंध में कोई तैयारी नहीं की गई। विकासखंड क्षेत्र में 107 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं। जबकि कंपोजिट विद्यालय 30 हैं। एक भी विद्यालय रविवार को नहीं खुला और न ही किसी विद्यालय में बच्चों के आने से पूर्व कोई तैयारी ही दिखाई दी। वहीं निजी विद्यालय नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल, हेतिमपुर गांव स्थित एसएसदेव पब्लिक स्कूल, जीवपुर गांव स्थित ब्लासम एकेडमी, हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रविवार को साफ-सफाई की गई। साथ ही क्लास रूम को सैनिटाइज किया गया। इतना ही नहीं कुछ विद्यालय छोटे बच्चों के आने और जाने के लिए अलग से व्यवस्था कर रहे है ताकि अन्य बडे़ स्कूली बच्चों से इन बच्चों का संपर्क कम रहे। सोशल डिस्टेंसिंग चुनौती है बावजूद इसके कमरों में बेंच और डेस्क की संख्या को कम किया गया है ताकि बच्चों को दूर-दूर बैठाया जा सके। एबीएसए धनपति यादव ने बताया कि प्राइमरी विद्यालयों में तैयारी की जा रही है। सभी को साफ-सफाई सहित सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।