फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूल बंद मिला, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मरदह। शिक्षा क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को समय से पूर्व ताला बंद मिलने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। गांव निवासी किसी व्यक्ति ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर समय पूर्व लटक रहे ताले का मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर बीईओ से शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच कराई।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस समय विद्यालय सुबह आठ से दिन में दो बजे तक संचालित है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पलहीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मलिकनाथपुर 21 अगस्त को समय से पूर्व बंद मिले। पूरे स्टाफ का ताला बंद कर चला जाना बड़ी लापरवाही है। दोनों विद्यालयों पर तैनात सभी अध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें