फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग और ब्रेक फेल होने से स्कूली बस पलटी, बाल-बाल बचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव स्थित सिवान के सामने स्टेयरिंग एवं ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में 30 स्कूली छात्र सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर भेजवाया।
विज्ञापन

बहुआरा गांव के पास एक निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर में निजी बस 30 छात्रों को बैठाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही गगरन गांव स्थित सिवान के सामने पहुंची स्टेयरिंग एवं ब्रेक दोनों फेल हो गये। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह देख आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और बस के अंदर फंसे सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर पहुंचाया। नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि स्कूली बस की स्टेयरिंग और ब्रेक अचानक फेल होने से बस गड्ढे में पलट गई थी। कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। सभी को घर भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें