फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट निर्माण में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जमानिया के बुद्धम शरणम महाविद्यालय में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान टेंट बनाते छात् - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। नगर के लोदीपुर मुहल्ला स्थित बुद्धम शरणम महाविद्यालय के परिसर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण किया और सीमित संसाधनों में भोजन बनाने की कला सीखी। प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय के बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिविरार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रारंभिक संस्कार के साथ विभिन्न आयामों जैसे झंडारोहण नियम प्रतिज्ञा प्राथमिक सहायता गांठ बांधना टेंट निर्माण शिष्टाचार विपरीत परिस्थितियों में खुद को तैयार रखना आदि सिखाया गया है। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्य ने शिविरार्थियों की ओर से बनाए गए टेंट को देखा और उनके द्वारा सीमित संसाधनों में बनाए गए भोजन का स्वाद चखा। कहा कि स्काउटिंग से अच्छे नागरिक तैयार होते हैं। साथ ही अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इससे चारित्रिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है जो आगे चलकर देश एवं समाज के बेहतर निर्माण में सहायक होता है। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रवण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक इनामुल्लाह अंसारी शिविर संचालक शिवानी गुप्ता विनोद कुमार प्रजापति बृजराज कुमार निर्मला देवी मिथिलेश शिवशंकर तब्बसुम रेशमा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें