फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को करेंट से बचाया, खुद को न बचा सका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव में बहन के घर भाई की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्रीनिवास यादव (32) छठ के दौरान बहन के घर गौसपुर आए हुए थे। तभी से वहीं पर थे। सुबह करीब छह बजे बहन सुनीता पशुओं को चारा डालने के लिए गोशाला में गई थी। गोशाला में लगे विद्युत खंभे में करेंट आ रहा था। वह खंभे के संपर्क में आते ही करेंट की चपेट में आ गई। शोर मचाने पर भाई श्रीनिवास यादव गोशाला में पहुंचा और बहन को खींचकर पोल से अलग किया, लेकिन खुद खंभे से चिपक गया।
बहन का शोर सुनकर जब-तक अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचते युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर युवक के शव को खंभे से अलग किया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के रोने- बिलखने से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें