हमीदपुर गांव की एक 28 वर्षीय महिला परिजनों की डांट से नाराज होकर गंगा सेतु पर जा पहुंची। पुल पर काफी देर तक इधर-उधर टहलने के बाद सेतु की रेलिंग पर बैठकर जैसे ही दोनों पैर नदी की तरफ किया कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस कर्मी अश्विनी कुमार ने दौड़कर बचाया और उसे कोतवाली लेकर आया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शादी मुगलसराय के पास हुई है और वर्तमान समय में वह अपने मायके में रह रही है। महिला अपने पति के यहां जाने की बात कह रही थी, जिसको लेकर परिजनों से कुछ कहासुनी हुई ओर महिला सेतु से जान देने पहुंच गई थी। उसे समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।