फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में तकनीकी खराबी से खड़ी रही सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 15160 शनिवार की रात यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर इंजन में तकनीकी खराबी आने से खड़ी रही।
विज्ञापन

सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट लेट 6.55 बजे यूसुफपुर स्टेशन के नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ रही थी। उसका इंजन और दो तीन बोगियां ही प्लेटफार्म पर आई थी कि ओएचटी तार जिससे ट्रेन चलती है, उसमें गड़बड़ी के चलते इंजन सहित कई बोगियों से धुआं निकलने लगा। इससे ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। धुआं निकलने से यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई और सभी यात्री प्लेटफार्म पर उतर गये। दोहरीकरण के बाद अब अप ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक पर और डाउन ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी खड़ी होने से सारनाथ डाउन एक्सप्रेस प्लेट फार्म नंबर तीन पर आ रही थी। प्लेटफार्म के बाहर ट्रेन के खड़ी होने से टड़वा गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर बनी क्रासिंग भी डेढ़ घंटे तक बंद रही, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से एक्सप्रेस ट्रेन को 8.15 बजे प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा किया गया।
विज्ञापन

सहायक स्टेशन मास्टर सौरभ कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर भी ट्रेनें आती है। लग रहा है कि बंदरों द्वारा विद्युत पोलों को हिला देने से ओएचटी वायर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। विद्युत विभाग के तकनीशियन के आने के बाद गड़बड़ी दूर होने पर ही ट्रेन जा सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सारनाथ एक्सप्रेस यूसुफपुर स्टेशन पर खड़ी थी और यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें