गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के कई इलाकों में लगातार सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई कराई जा रही है। शनिवार को डा. विवेकी राय, लोकमान्य तिलक, सुभाष नगर एवं काजी टोला वार्ड में वहां के क्षेत्रीय सभासद और उनके प्रतिनिधि के देख-रेख में सैनिटाइज कराया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि तीसरे चरण का कुल छह दिन का कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। इसके बाद चौथे चरण का भी सैनिटाइजेशन प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा दो स्प्रे युक्त टैंकरों से नगर के मुख्य मार्गों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है। श्मशान घाट पर सेनेटाइजेशन का कार्य भी बारंबार हो रहा है। मोहनपुरवा वार्ड में फागिंग का कार्य किया गया जो सभी वार्डो में पूरा होने तक अनवरत जारी रहेगा।अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए नगर पालिका परिषद के प्रयासों में सहयोग एवं प्रोटोकाल का पालन करने के लिए नगरवासियों से अपील की है। दो गज की दूरी, मास्क जरूरी, बार-बार साबुन या हैंडवास से हाथ धोना आदि सुरक्षात्मक उपायों पर भी विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए आने वाले समय में 18 वर्ष के ऊपर वालों के टीकाकरण अभियान में भी सहभागिता पर जो दिया जाए।