शक्तिनगर में बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड से सम्मानित संत जोसेफ के छात्र।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इस दौरान निबंध में गरिमा और पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया अव्वल रहीं। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय में रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. किशोर कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आवाहन किया। डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों, संकेत चिन्हों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सड़क सुरक्षा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। निबंध प्रतियोगिता में गरिमा सिंह एवं एवं खुशबू रानी केसरी वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा सिंह एवं सानिया फैयाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा पांडेय, डॉ. महीप कुमार, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार केसरी आदि मौजूद रहे।