फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे, 24 घंटे का प्रवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोः
विज्ञापन

-सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आयोजित चतुर्मास के अनुष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
-अक्षय वट, मौलश्री, चंदन सहित दुर्लभ प्रजाति के लगाए पौधे, शाम को करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 19 जुलाई को दूसरी बार सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आएंगे। उनका यहां 24 घंटे के लिए प्रवास रहेगा। इस दौरान वे चतुर्मास के अनुष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को पत्रकारों से बातचीत में महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज ने दी।
उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ऐसे महापुरुष हैं जो चाहे तो राष्ट्रपति बन सकते हैं। लेकिन उन्होंने साधारण जीवन ही गुजारना बेहतर समझा। वे दूसरी बार 19 जुलाई की सुबह 11 बजे से वाराणसी से अपने निजी साधन से सड़क के रास्ते आएंगे। बुढ़िया माता के दर्शन करने के बाद चतुर्मास के तमाम कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने कहा कि संघ प्रमुख के हाथों अक्षय वट, मौलश्री, चंदन सहित दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाएंगे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। एक सवाल के जवाब में महामंडलेश्वर ने कहा कि राजनीति में हमारे आने की कोई इच्छा नहीं है।
इतनी बड़ी गद्दी पर बैठकर भी लोगों को सेवा करने में जो अनुभूति होती है वह राजनीति में नहीं होती। इस मौके पर सादात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, श्रीराम जायसवाल, केके राय, लौटू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

सड़क का हो रहा निर्माण, चल रही तैयारी
इस बार संघ प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत काफी भव्य तरीके से होगा। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। प्रशासन स्तर से भी तैयारियों की मानीटरिंग की जा रही है। सड़क का निर्माण कराया जा रहा। जखनिया और सादात ब्लॉक के सफाई कर्मचारी सहित अधिकारी भी तैयारियां में जुटे हुए हैं। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में कोई चूक न का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-
पहली बार नौ ग्रह वाटिका की स्थापना
महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज के मुताबिक हथियाराम मठ पर नौ ग्रह वाटिका का स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ किया जाएगा। नवग्रह वाटिका के पूजन-अर्चन से लोगों को शांति सुख मिलेगा। कैलाश भवन को भी काफी बेहतर तरीके से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें