फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा एक ट्रैक्टर-ट्राली सीज, 11 ओवरलोड ट्रकों का ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ओवरलोड एवं बिना परमिट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर अभियान चलाने के साथ कार्रवाई भी जा रही है। बुधवार की देर रात नगर कोतवाली के भुतहिया टांड़ के पास सदर एसडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को सीज करने के साथ 11 ओवरलोड ट्रकों का ई-चालान करने के साथ पांच लाख 67 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मची हुई है। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात सदर एसडीएम के नेतृत्व में एआरटीओ राम सिंह, खनन अधिकारी पारसनाथ यादव एवं यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार ने भुतहिया टांड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर उसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया जबकि 10 गिट्टी एवं एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक का ई-चालान करने के साथ ही पांच लाख 67 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया। इस संबंध में यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें