फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विश्व का कल्याण हो के ध्येय वाक्य पर विश्वास करता है सनातन धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपीठ हथियाराम के 26वें पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज का अवतरण दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन्म उत्सव के प्रति मेरा कोई उत्साह नहीं लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना मेरे जीवन का सौभाग्य है। आज के दिन मुझे आप सभी श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो विश्व का कल्याण हो के ध्येय वाक्य पर विश्वास करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिए अभिशाप बनते जा रहे वासना को समाप्त करने के लिए उपासना से जुड़ना होगा। सर संघ चालक मोहन भागवत जैसे महापुरुष अगर इस मठ पर आते रहे तो यह मठ महामंदिर बन जाएगा। वाराणसी के अपर आयुक्त विश्वमोहन मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति पर आसन्न संकट को दूर करने के लिए इससे जुड़े लोगों को ही आगे आना होगा। साध्वी निष्ठा ने कहा कि महापुरुषों का अवतरण होता है और यह हमें संसार रूपी कुएं से बाहर निकालने का काम करते हैं। इस अवसर पर जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव, आचार्य सुरेश, सुभाष सिंह, पीजी कॉलेज मलिकपुरा के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह, हथियाराम महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. रत्नाकर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद, डा. सानंद सिंह, अशोक सिंह, डा. संतोष मिश्रा, लुट्टूर राय, डा. अमिता दूबे, वीणा मिश्रा, रिंकू सिंह, आरती सिंह, अंजू सिंह, राखी मिश्रा आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सादात के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया। अंत में भंडारा में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले रत्नेश दूबे, रामअलम सिंह मधुर और अन्य गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने गीता पाठ एवं स्वागत गान किया। भवानीनंदन यति महाराज ने गौशाला में जाकर गोमाता की पूजा की। बुढ़िया माता और मां सिद्धेश्वरी मंदिर तथा यज्ञ मंडप में पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम का आरंभ ब्रह्मलीन संत स्वामी बालकृष्ण यति महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें