फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से तत्काल जातीय जनगणना कराने की मांग
विज्ञापन

समाजवाद को पाखंड बताए जाने पर निंदा प्रस्ताव किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर होने वाले सहकारी संघ के चुनाव और किसानों की समस्यायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लगातार ईंधन गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद्य पदार्थो के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे देश की गरीब आवाम पर भाजपा सरकार का हमला बताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से तत्काल जातीय जनगणना कराने की भी मांग की। मुख्यमंत्री द्वारा समाजवाद को पाखंड बताए जाने पर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते देश और प्रदेश की जनता हैरान और परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा समाजवाद को पाखंड बताए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह बयान संविधान की भावना के विपरीत है। उनको यह नहीं मालूम कि बिना समाजवाद के रास्ते पर चले भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा मूर्त रुप नहीं ले सकता।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी हैं। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन सरकार उनकी आय दोगुना तो नहीं कर पाई बल्कि डीजल और बिजली का दाम बढ़ाकर उनको और परेशानी में ढकेलने का काम किया है। भाजपा सरकार की नीतियों से किसान नहीं बल्कि चंद पूंजीपति घराने ही लाभान्वित हो रहे हैं। एक वर्ष में ईंधन गैस के दामों में पांचवीं बार बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने देश की जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव के लिए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा को चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, गोपाल यादव, मदन सिंह यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र प्रताप यादव, तहसीन अहमद, भानू यादव, कमलेश यादव, नरसिंह यादव, आत्मा यादव, राजकिशोर यादव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें