गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर एक प्रधानाध्यापक एवं बिना सूचना अनुपस्थित सहायक अध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गड़हा छानबे के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक विलंब से उपस्थित हुई जबकि सहायक अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। रैंप और सबमर्सिबल की व्यवस्था न होने आदि कमियां पाई गई। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय ढढ़नी (पूर्वी द्वितीय) के निरीक्षण में पुस्तकालय की स्थापना एवं गैस चूल्हा-सिलेंडर की व्यवस्था न होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस देते हुए एक सप्ताह में व्यवस्था करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय अधियरा में पुस्तकालय की स्थापना एवं मल्टीपल हैंडवाश सिस्टम की व्यवस्था न होने पर एक सप्ताह में इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।