फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निर्धारित दर पर बिना टैगिंग करें यूरिया की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रबी सीजन में निजी दुकानों के लिए बुधवार को आईपीएल कंपनी की एक रैक यूरिया प्राप्त हुई है। रैक पॉइंट से अजय कुमार एंड कंपनी को 1179 मैट्रिक टन, में राजाराम राम प्रकाश को 297 मैट्रिक टन, गुप्ता फर्टिलाइजर को 90 मैट्रिक टन तथा पीसीएफ मिर्जापुर को 533.97 मैट्रिक टन यूरिया का आवंटन हुआ। मिर्जापुर रैक पॉइंट पर पहुंचकर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उप कृषि निदेशक ने कहा जिन फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को यूरिया का वितरण किया गया है उन सभी का संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए खाद का वितरण निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के करे। उन्होंने कहा यदि कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करते या टैगिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें