फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों सहित पांच का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर दो प्रधानाध्यापक एवं तीन सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नागतारा पर सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं। सिर्फ चार बच्चों का नया नामांकन हुआ है। एसएमसी की बैठक नहीं हुई है। इसके साथ ही ई-पाठशाला के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिक अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डारीडीह के निरीक्षण में सभी बच्चों को किताबें वितरित नहीं की गई थी। साफ-सफाई के अभाव के साथ कंपोजिट ग्रांट से कार्य नहीं कराया गया था। प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका अनुपस्थित थीं। बीएसए ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका के साथ ही एक अन्य सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें