जखनिया। सामाजिक संगठन मातृभूमि की ओर से पूरे बाजार सहित तहसील मुख्यालय, भुड़कुडा़ कोतवाली, पीएचसी, रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया गया। बाजार के सेनेटाइजेशन में ओमजी महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह का सहयोग रहा। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ने कहा कि सदस्यों ने इस कार्य को संपन्न कराया। क्षेत्र के किसी भी असहाय व्यक्ति को अनाज की समस्या या स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी कोई आवश्यकता होगी तो संगठन उसकी मदद करेगा। इस दौरान अध्यक्ष मेवालाल यादव, आरिफ अंसारी, वेदप्रकाश पांडेय, मंटू सिंह, मनोज यादव, मुकेश मौर्या, प्रदीप पटेल, रामजी मिश्रा, आनंद यादव मौजूद थे।