खानपुर। राज्यस्तरीय पुरुष इनामी हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को दो मुकाबले क्षेत्र के भुजहुआ में हुए।
पहला मुकाबला सैफई स्पोर्ट्स एकेडमी व आजमगढ़ एकेडमी के बीच हुआ। सैफई स्पोर्ट्स एकेडमी ने आजमगढ़ को 3-2 से हराया।
दूसरा मुकाबला विवेक स्पोर्ट्स एकेडमी वाराणसी और करमपुर के बीच खेला गया। विवेक स्पोर्ट्स एकेडमी वाराणसी ने 3-2 से करमपुर पर जीत दर्ज की। आयोजक शिवकाल भैरव एकेडमी के चेयरमैन रामपुकार सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।