फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालकों की 100 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे सैफ अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। जनता योगेश मैदान पर सोमवार को मिनी ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले और आसपास की ग्राम सभाओं से आए करीब 700 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालकों की 100 मीटर दौड़ में सैफ अंसारी सबसे आगे रहे। प्रदीप राजभर को दूसरा और अमन यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की 5 किमी दौड़ में पवन राजभर प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय एवं सोनू यादव तृतीय, सब जूनियर बालकों की 100 मीटर में अतीक राईन पहले, सेतु कुमार दूसरे, सोनू यादव तीसरे, बालिकाओं की 100 मीटर में खुशी शर्मा प्रथम, काजल यादव द्वितीय एवं खुशी तृतीय, जूनियर वर्ग बालकों की गोला फेंक में पीयूष सिंह पहले, लालचंद्र यादव दूसरे और सचित यादव को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सीनियर बालकों की गोला फेंक में अम्बेज सिंह प्रथम, आजाद सिंह द्वितीय, प्रवीण यादव तृतीय, सीनियर वर्ग की लांग जंप में अखिलेश यादव पहले, अभिषेक यादव दूसरे एवं सत्यप्रकाश राय तीसरे, जूनियर वर्ग की लांग जंप में प्रदीप राजभर प्रथम, सैफ अंसारी द्वितीय एवं विवेक राय तृतीय रहे। पुरुष वर्ग की रस्साकशी में दौदही पहले, फुल्ली दूसरे, बालिका वर्ग में नाथूपुर प्रथम और आलमगंज को द्वितीय स्थान मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमानिया विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जमानिया नगर पालिका के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता और दिलदारनगर के थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से 5 किलोमीटर दौड़ का फीता काटकर किया। राजकुमार गुप्ता, नीलेश यादव, अमित कुमार और निजामुद्दीन राईनी ने रेफरी और कोच के रूप में प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर संतोष यादव, सुभाष यादव, पप्पू यादव, रजनीश यादव, राकेश भारती, अनिल यादव, मनोज यादव, भोलू यादव, सैफ सिद्दीकी, कैप्टन सुब्बा यादव, रविंद्र यादव, लल्लन गुप्ता, शमशाद राईन, हदीस अहमद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बाबर खान मिस्बाह ने किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान विजय यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें