फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सदर विधायक और पूर्व प्रत्याशी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक जैकिशुन साहू ने खुद पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया
विज्ञापन

क संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की सीट हारने के बाद सपा से सदर विधायक और पूर्व प्रत्याशी आमने-सामने आ गये हैं। सोमवार को विधायक जैकिशुन साहू ने शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर पूर्व प्रत्याशी विवेक सिंह शम्मी के लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा कि गद्दारी मेरे खून में नहीं है।
जो लोग खुद को सच्चा समाजवादी बताते हुए मुझ पर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगा रहे हैं वह बताएं कि मेरे चुनाव और बीते नगर पालिका चुनाव में कहां थे और किसके साथ खड़े थे। यदि वह सच्चे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे तो उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना चाहिए था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टिकट के दौर में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता टिकट मांग रहे थे। लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो सारे लोग समर्पण भाव से पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव के साथ चुनाव प्रचार में लगे। लेकिन आरोप लगाने वाले लोग कहां थे? चयन समिति द्वारा केवल उन्हीं का नाम टिकट के लिए प्रस्तावित करने से इंकार करते हुए कहा कि समिति में उनके नाम पर कोई चर्चा ही नहीं हुई थी। कहा कि वह पार्टी और पार्टी के नेताओं को बदनाम करने का प्रयास न करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा और जिला तथा पुलिस प्रशासन के गठजोड़ के चलते हम यह चुनाव हारे है। भाजपा ने शहर के बाहर के नेताओं से बूथ कैप्चरिंग किया और पुलिस प्रशासन ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया गया। शिकायत के बावजूद जिला और पुलिस प्रशासन मौन बना रहा।
वहीं, नपा गाजीपुर से सपा के प्रत्याशी रहे दिनेश यादव का कहना था कि हमने विवेक सिंह शम्मी को अपना प्रस्तावक बनने और प्रचार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में पिछली बार के चुनाव से सपा ने अधिक वोट पाया है। सत्ता के विरोध चुनाव लड़ने में सफलता नहीं मिली है।
000
निकाय चुनाव में सफलता के लिए सभी का आभार: जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहली बार जनपद में इतनी बड़ी सफलता पाई है। पार्टी ने मुहम्मदाबाद नगरपालिका, बहादुरगंज को जीतने के साथ सादात नगर पंचायत में पहली बार अपना परचम फहराया है। जनपद की अन्य सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवारों ने अच्छी टक्कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीतने वाले प्रत्याशी अपनी-अपनी नगर पंचायत में विकास को गति देकर जनता का दिल जीतें और जहां प्रत्याशी हारे हैं वहां पार्टी कड़ी मेहनत और जनता की लड़ाई लड़कर आगे सफलता पाएंगे। उन्होंने पार्टी के उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें