फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। बच्चों द्वारा ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंकने से रोकने, बिना वजह चैन पुलिंग करने आदि के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे ट्रैक से सटे गांव बुढ़नपुर में औड़िहार आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नरेश कुमार मीणा और उप निरीक्षक एसजे यादव ने बैठक की।
बैठक के दौरान टीम ने बच्चों द्वारा ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंकने, बिना वजह चैन पुलिंग करने, रेलवे ट्रैक पर पशु चराने, इलेक्ट्रिक वायर पर पत्थर फेंकने और ट्रैक पर शौच करने जैसी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही ऐसा कार्य न करने के प्रति जागरूक किया। टीम ने औड़िहार, माहपुर और सादात रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से सटे गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान रेलवे के हेल्पलाइन 139 की भी जानकारी दी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी औड़िहार नरेश कुमार मीणा ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे ट्रैक से सटे गांव के बच्चों द्वारा ट्रेनों के ऊपर अनावश्यक चैन पुलिंग, इलेक्ट्रिक वायर पर पत्थर फेंकने, ट्रैक पर शौच करने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें