फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदला, औड़िहार से होकर गुजरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी जंक्शन पर रिमाडलिंग कार्य होने के चलते 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि डा. अंबेडकर नगर से 17, 24 नवंबर एवं एक और आठ दिसंबर को रवाना होने वाली 19305 डा. अंबेडकर नगर-कामख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते से चलेगी। कामख्या से 20, 27 नवंबर एवं चार तथा 11 दिसंबर को कामख्या से प्रस्थान करने वाली 19306 कामख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस सुल्तानपुर-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेंगी।
रक्सौल से 18, 23, 25, 30 नवंबर एवं दो, सात, नौ और 14 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 14007 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी। द विहार टर्मिनस से 17, 22, 24, 29 नवंबर एवं एक, छह, आठ तथा 13 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 14008 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस सुल्तानपुर-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। रक्सौल से 20, 22, 27, 29 नवंबर एवं चार, छह, 11 और 13 दिसंबर को चलने वाली 14015 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनस से 18, 20, 25, 27 नवंबर एवं दो, चार, नौ तथा 11 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 14016 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी। रक्सौल से 17, 24 नवंबर एवं एक तथा आठ दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 23, 30 नवंबर एवं सात तथा 14 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 14018 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें