फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा क्यूआर कोड मुद्रित परिचय-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को 12 फरवरी तक परिचय पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड मुद्रित परिचय पत्र दिया जाएगा। परिचय पत्र परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डाॅ. महेंद्र देव का निर्देश पत्र सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा गया है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद के पोर्टल से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रति में प्रिंट निकलेंगे। परिचय पत्र पर कार्यरत शिक्षकों के अंकित विवरण एवं फोटो को विद्यालय अभिलेख से मिलकर प्रमाणित किया जाएगा। जिस पर शिक्षक का स्वयं का हस्ताक्षर होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्राप्त परिचय पत्र में से एक प्रति प्रतिहस्ताक्षरित कर संबंधित प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे और दूसरी प्रति अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे। जिन शिक्षकों के कोड युक्त मुद्रित परिचय पत्र पोर्टल से प्राप्त नहीं हुए हैं, प्रधानाचार्य विद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध सादे परिचय पत्र को डाउनलोड कर उन शिक्षकों के विवरण का मिलान कर जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति हस्ताक्षरित कराकर दे सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी परिचय पत्र का विवरण उनके कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे की किसी भी दशा में किसी भी कक्ष निरीक्षक को त्रुटिपूर्ण या विसंगति पूर्ण परिचय पत्र निर्गत न होने पाए। कक्ष निरीक्षकों को निर्गत परिचय पत्र के संबंध में यदि कोई संदेह होता है तो विभागीय अधिकारी मोबाइल में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से जांच कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए कक्ष निरीक्षकों को पोर्टल पर उपलब्ध सादे परिचय पत्र एवं नियुक्त किए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें