स्थानीय गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 52वीं अंतर्राज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित है। सोमवार की शाम खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोहतास, बिहार ने सोनपा को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मध्यांतर से पहले मैच के 29वें मिनट में रोहतास के राजेश ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। रोहतास ने अपनी बढ़त मध्यांतर तक कायम रखी। इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में 88वें मिनट में रोहतास के सोनू ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने पर रोहतास ने 2-0 से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर विनय सिंह, प्रफुल्लचंद्र राय, आशुतोष, राजू राय, प्रिंस, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण, एकराम, नगीना आदि मौजूद थे। निर्णायक दिनेश यादव एवं कमेंट्री सुरेंद्रनाथ राय ने की।