फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गले में तख्ती लटका कर एसपी ऑफिस पहुंचा लुटेरा, लिखा- मुझे पुलिस से बचाइए

Thu, 28 Jul 2022 05:28 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

लूट का एक आरोपी अपराधी गुरुवार को गाजीपुर एसपी ऑफिस गले में पट्टी लगाकर पहुंच गया। जिसमें उसने स्वयं स्वीकार किया कि मैं लूट का अपराधी हूं। कृपया मुझे जेल भेज दीजिए और पुलिस से बचा लीजिए।
विज्ञापन
गले में तख्ती लटका कर एसपी ऑफिस पहुंचा लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूटकांड में वांछित लुटेरे ने गुरुवार को गाजीपुर एसपी ऑफिस में तख्ती लटकाकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने तख्ती पर लिखा- एसपी साहब, मैं विशाल बिंद आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे पुलिस से बचाइए, मैं अब अपराध नहीं करूंगा। पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया।

विज्ञापन


गाजीपुर एसपी रोहन पी बोत्रे के सख्त तेवर से अपराधियों पर पुलिस के बढ़ते दवाब से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हाल के दिनों में कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करना और संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई कार्रवाई हो चुकी है। जिसे लेकर अपराधियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।

बिहार जा रहे आम लदे वाहन को लूटा था 
बीते 30 जून को नेशनल हाईवे के जसदेवपुर मोड़ के सहरमाडीह के पास बदमाशों टाटा मैजिक वाहन को लूट लिया था। वाहन में आम लदा हुआ था, जो बिहार जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने बीते 27 जुलाई को बसनिया चट्टी के पास से मैजिक वाहन को बरामद किया। साथ ही चार लुटेरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एक और लुटेरा महराजगंज निवासी विशाल बिंद को पुलिस तलाश रही थी। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए शातिर लुटेरे ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में आत्मसर्पण कर दिया।

इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि लूटकांड के अपराधी ने पुलिस कार्यालय में आकर आत्मसर्पण किया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें