फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की

विज्ञापन
कर्मचारियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करते रोड कर्मचारी परिषद के लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कर्मचारियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न से नाराज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिपो के चार कर्मचारियों के दो एवं एक-एक वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से किया गया है। इससे आक्रोशित होकर कर्मचारी आंदोलन की राह पर जाने के लिए बाध्य हुए हैं। अगर कर्मचारियों पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक नहीं लगाई गई तो परिषद चुप नहीं बैठेगा। इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सभा में श्रीकांत राय, राकेश सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, बृजेश राय, शैलेंद्र सिंह, मारकंडेय यादव एवं आलोक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें