फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो आया तीसरी आंख की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के स्थानीय डिपो की निगहबानी अब तीसरी आंख से होगी। इसके लिए कार्यालय सहित पूरे परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से डिपो के लैस हो जाने के बाद विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान समय में कुल 75 बसें हैं। इनमें 65 का संचालन किया जा रहा है। यहां से विभिन्न महानगरों दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर के लिए बसें चलाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के अन्य जिलों, मऊ, आजमगढ़ के अलावा जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डिपो की बसें चल रही है।
यात्रा के सिलसिले में डिपो में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से काफी समय से परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस क्रम में डिपो प्रबंधन की तरफ से सीसीटीवी कैमरों को लगवाने की कवायद कराई गई है। इसके तहत शुक्रवार से कैमरे लगाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की शाम तक यह कार्य लगभग पूरा कर लिया गया था। पूरे परिसर में आठ कैमरे लगाए गए हैं। इसमें वर्कशाप, डीजल पंप, विभिन्न कार्यालयों के साथ ही परिसर में कई महत्वपूर्ण जगहों पर इनको लगाया गया है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि सुरक्षा कारणों से डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। आगामी दिनों में कुछ और कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें