फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जलजमाव और कीचड़ से सना मार्ग, आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। बाराचवर ब्लॉक के असावर गांव में मुख्य मार्ग पर जल जमाव और कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मार्ग के कायाकल्प की मांग की है। असावर गांव के प्रदीप कुमार राय, विनय कुमार राय, अवधेश राय, झिंगुरी राजभर ने कहा कि बाराचवर ब्लॉक के बड़े गांव में शुमार असावर गांव में मुख्य मार्ग बदहाल है। हर मौसम में मार्ग पर पानी इकट्ठा रहता है। इसके कारण लोग मुख्य मार्ग से आवागमन करने से कतराते हैं। उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द मार्ग और नाली का निर्माण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें