गाजीपुर। नाविक गुल्लू मल्लाह के घर तक दो लाख की लगात से सड़क का निर्माण होगा। नपा एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चहारदीवारी को तोड़ने के साथ 35 मीटर लंबी और पांच फीट चौड़ी सड़क बनाने की कवायद शुरू की। दो दिन में निर्माण कार्य शुरू होगा। उधर, जिला महिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती नवजात गंगा की हालत स्थिर है। प्रतिदिन डॉक्टरों स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। उम्मदी है तीन दिन बाद उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। नपा ईओ लालचंद्र सरोज के नेतृत्व में जेई अन्य कर्मी तो स्थानीय प्रशासन के रूप में सदर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने काफी नाप-जोख के बाद बाउंड्री को ध्वस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया। ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया किगुल्लू मल्लाह के मकान तक मार्ग निर्माण के लिए चाहरदीवारी गिरा दी गई है। दो लाख से उसके मकान तक 35 मीटर लंबी और पांच फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दो से तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।