जल निगम के द्वारा भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए सुहवल गाँव के पास ताडीघाट बारा नेश्नल हाई-वे किना
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। जल निगम ने ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है जिससे स्थानीय लोगों को हादसे की आशंका रहती है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए हाईवे किनारे भूमिगत पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। वहीं, जल निगम के द्वारा नेशनल हाईवे डिविजन के अधिकारियों से गड्ढा खोदने से पहले कोई अनुमति नहीं लेने की बात सामने आ रही है। नेशनल हाईवे वाराणसी डिविजन के अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने जानकारी बताया कि जल निगम को विभाग की ओर से ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई है। अगर हाईवे क्षतिग्रस्त होता है तो इसकी जिम्मेदारी जल निगम की होगी। वहीं, लोगों ने जल्द पाइपलाइन डालकर गड्ढों को समतल करने की मांग की है। ताकि लोगों को यहां से सुरक्षित आवागमन कर सकें। देहात का इलाका होने से इलाके में साइकिल, पैदल और मोटर साइकिल से लोग आवागमन करते हैं। जिससे लोगों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जल निगम के एई सी बी यादव ने बताया कि वहां कर्मचारियों को भेज कर गड्ढा भरने का काम तुरंत कराया जाएगा।