करीमुद्दीनपुर। क्षेत्र के असावर गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव और कीचड़ की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। फिसलन की वजह से आवागमन कर रहे लोग कई बार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। असावर-कमसड़ी-हरदासपुर मार्ग की दशा बहुत ही खराब है। इस पर पैदल अथवा वाहन से आना-जाना जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीण हरि गोविंद तिवारी, कन्हैया तिवारी, श्रीकांत तिवारी और गोविंद कुशवाहा ने बताया कि यह मार्ग गांव का मुख्य मार्ग था। जब गांव में आने के लिए रास्ता नहीं था इसी मार्ग से चुनाव आदि में बस ट्रक से पोलिंग पार्टियां आती थी। यह मार्ग करीब दस वर्षो से खराब है। जलनिगम की पाइप लगाने के लिए खोदकर छोड़ देने से रास्ता और खराब हो गया।