मुहम्मदाबाद में बच्छलकापुरा रामपुर पीपापुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच को किसी तरह मरम्मत कर दो दिन पूर्व वैकल्पिक रूप से दो पहिया वाहनों और पैदल जाने के लिए बहाल किया गया था। इधर रविवार को पुल का पायल एप्रोच कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। यह स्थिति 15हवीं बार हुई है। क्षेत्र से रामपुर, रेवतीपुर होते जमानिया, सेवराई तहसील के विभिन्न गांवों से होते हुए बिहार तक आवागमन के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया गया। इससे गंगा पार दियारा में किसानों के लिए कृषि यंत्रों थ्रेसर, ट्रैक्टर, ट्राली, हल आदि ले जाना एवं अनाज को घर तक लाना आसान हो गया। पीपा को फैलाकर जोड़ने के लिए मौके पर लकड़ी का स्लीपर न होने से मरम्मत कार्य सही से नहीं हो रहा है। मेठ विजय ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है उससे काम हो रहा है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।