ुहवल। थानाक्षेत्र अंतर्गत हमीद सेतु के मुख्य एप्रोच की मिट्टी खिसकने से टूट रही सड़क एवं गड्ढे की मरम्मत अभी तक विभागीय उदासीनता के चलते नहीं हो सकी है। इसके चलते मार्ग पर आवागमन करने वालों को हर समय किसी दुर्घटना का भय सता रहा है। राहगीरों ने बताया कि कालूपुर त्रिमुहानी से लेकर हमीद सेतु तक मार्ग के दोनों तरफ का हिस्सा मरम्मत एवं देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होता जा रहा है, उसकी भी मरम्मत बेहद जरूरी है। मालूम हो कि बीते दो अक्तूबर को हुई मूसलधार बारिश के चलते एवं पानी के तेज बहाव के कारण एप्रोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग के बीचो-बीच चौड़ी दरार पड़ने लगी थी। इसके बावजूद किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक आरएस यादव ने कहा कि एप्रोच एवं मार्ग की मरम्मत के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सुरक्षित आवागमन के लिए इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।