फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क एवं पुलिया का अब तक नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन करने में परेशानियों का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा में नाव हादसे के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क एवं पुलिया के निर्माण के लिए दिए गए आश्वासन के छह माह से अधिक दिन बीत गए, लेकिन आज तक इसका निर्माण शुरू तक नहीं हो सका। इसके चलते गांव सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों को आवागमन करने में परेशानियों से दिन रात जूझना पड़ रहा है। इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग और पुलिया की यह बदहाल दशा पिछले एक दशक से बनी हुई है, लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। इसका खामियाजा गांव ही नहीं आस-पास के कई गावों के लोग झेल रहे हैं। बीते 31 अगस्त 2022 की शाम को बाढ़ के पानी में सवारों से भरी नाव में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर तमाम आलाधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि प्रमुख मार्ग से अठहठा गांव तक जाने वाली सड़क और बीच में पड़ने वाली पुलिया का निर्माण जल्द कराया जाएगा। आश्वासन दिया छह माह से अधिक हो गया, लेकिन आज तक न सड़क बनी ना पुलिया का निर्माण कराया जा सका। ग्रामीणों ने मांग किया कि ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जल्द सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाए, जिससे सहूलियत हो सके। इस संबंध में सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूर होते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें