फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident In Ghazipur: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

Sat, 15 Jul 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

महराजगंज के पास हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। आवाज सुनकर आस - पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज के पास गोरखपुर-वाराणसी हाइवे किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: किशोर की गला दबाकर हत्या, शव को रिहंद जलाशय के किनारे फेंका, घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी

वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी निशा श्रीवास्तव ( 42),  शशिबाला (65), दीक्षा श्रीवास्तव (40), अर्पणा श्रीवास्तव (17) पिता आशुतोष श्रीवास्तव निवासी चोलापुर और मन्नू श्रीवास्तव (13) पिता मनोज श्रीवास्तव निवासी रोहनिया थाना के किशोरीपुर गांव, सत्यम (37) निवासी गनेशपुर कार से गोरखपुर गए थे। वहां से सभी लौट रहे थे। महराजगंज के पास हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। आवाज सुनकर आस - पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने निशा श्रीवास्तव और शशिबाला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। इधर सड़क किनारे खड़ी ट्रक चालक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें