फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो: मृतक राजकुमार कुशवाहा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढ़नी-मलसा मार्ग पर सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरु कर दी। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जमानिया कोतवाली के मेदिनीचक नंबर एक निवासी राजकुमार कुशवाहा (38) बाइक से ढढ़नी बाजार गए थे। सब्जी खरीदकर घर लौटते समय ढढ़नी-मलसा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राजकुमार कुशवाहा, देवा बैरनपुर गांव निवासी दारा खरवार (28) और संजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर राजकुमार कुशवाहा को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जबकि घायल दो युवकों का उपचार चल रहा है। मृतक के बड़े भाई देव कुमार की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। उधर, पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रीना देवी, पुत्र अजय एवं किशन बिलख उठे। पास पड़ोस के लोगों ने उन्हें संभाला। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गिरी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें