फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
फरीदपुर गांव के युवक की दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया यूनियन बैंक के पास रविवार को बाइक से माता-पिता को बुआ के घर ले जा रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अजय कुमार (25) अपनी मां राजकुमारी और पिता हिरामन को बाइक से लेकर गहमर स्थित बुआ के घर जा रहा था। बकैनिया गांव के बाहर यूनियन बैंक के सामने पेट्रोल खत्म होने पर उसने बाइक रोक दी। जबकि माता-पिता उतरकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। युवक बाइक पर बैठकर पेट्रोल के इंतजाम के लिए फोन पर किसी से बात कर रहा थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक पर बैठा अजय गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर युवक की मौत की जानकारी मिलते ही सड़क किनारे खड़े माता-पिता बेटे का शव देख बिलख पड़े। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक को चिह्नित करने के साथ ही चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें