फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
गुरैनी में मृतक दर्शन राम के रोतें बिलखतें परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी चट्टी के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों को मौत की खबर मिली तो वह बिलख उठे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। गुरैनी गांव निवासी दर्शन राम (45) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की तरह वह सुबह सात बजे घर से पैदल काम पर जा रहा था। गुरैनी चट्टी के पास सड़क पार कर रहा था कि शादियाबाद से हंसराजपुर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गिर पड़ा। अभी वह संभल पाता कि ट्रक पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा होते ही आसपास के लोग उस दौड़ पड़े। तब तक मौका देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए मनिहारी सीएचसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मजदूर की मौत पर पत्नी सुषमा और पुत्र- पुत्रियां बिलख उठे। सुषमा की तहरीर पर शादियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें