फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के सामने सड़क हादसे में मृत मां-पुत्र के पोस्टमार्टम के दौरान म - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे भैंस से बाइक टकरा गई। उस पर सवार युवा बेटे ओर मां की मौत हो गई। मृतक बिहार के बक्सर सिटी रोड निवासी थे और किसी काम से गहमर आए हुए थे। मां की मौत मौके पर हुई जबकि बेटे ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर परिजनों को सूचना दी। बक्सर सिटी रोड निवासी अमन केशरी (23) अपनी मां रेखा देवी (45) के साथ बाइक से किसी कार्य से गहमर आए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय गहमर गांव के सामने सड़क के बीचो-बीच अचानक भैंस आ गई। जब तक अमन कुछ समझता कि बाइक भैंस से टकरा गई। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक रेखा देवी की मौत हो गई थी। घायल अमन को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां भी स्थिति नाजुक देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें