फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से कुचलकर किशोरी की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर थाना हाल्ट क्षेत्र के गोहदा विशुनपुरा गांव के पास मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगसर-गोहदा-जमानिया मार्ग जाम कर दिया। नायब तहसीलदार के समझाने पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय निवासी संतोष राम की पुत्री खुशबू (14) एक माह पूर्व ननिहाल आई थी। सुबह सिवान से घास लेकर सड़क किनारे से घर जा रही थी तभी पीछे से नगसर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह पहिए के नीचे आकर कुचल गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते चालक पिकअप खड़ा कर फरार हो गया। उधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने सुबह दस बजे नगसर-गोहदा-जमानिया मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता ग्रामीणों संग घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया, लेकिन वह मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। 11 बजे नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के समझाने पर दोपहर तीन बजे जाम खत्म हुआ। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पिकअप को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें