फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खौलते दूध से स्नान कर किया अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गांव के शिव मंदिर परिसर में रविवार को काशीदास बाबा की वार्षिक पूजन हुआ। पंथी लालचंद पाल के खौलते दूध व खीर से स्नान कर आग के बीच पारंपरिक तप अनुष्ठान किया। प्राचीन लोक परंपरा से जुड़े इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पहुंचे आश्चर्यचकित श्रद्धालु के काशीदास बाबा की जयकारा से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। बिहार प्रांत के कैमूर जिले से पहुंचे पंथी लालचंद पाल ने बताया कि काशीदास बाबा का यह पूजन लोकपरंपरा के रूप में चला आ रहा है। वनसती परंपरा से जुड़े पुजारियों को ही पंथी कहा जाता है, जो ऐसे विशेष अनुष्ठान को संपन्न कराते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी लोक आस्थाओं और पारंपरिक पूजाओं के संरक्षण की अपील की। इसके पूर्व पंथी लालचंद पाल ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने इस बार मानसून किसानों के अनुकूल व लाभदायक रहने और प्राकृतिक आपदाओं व जनहानि जैसी स्थितियों से क्षेत्र के सुरक्षित होने की बात कही। आचार्य पं. अश्वनी कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया, जिसमें शामिल सैकड़ों यजमानों ने आहुति दी। अंत में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राम अवध, राम भवन, गोविंद यादव, रामयश यादव, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें