फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारिश और तापमान में उतार चढ़ाव से अस्पताल में बढ़े आंख के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की तादाद बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां करीब 100 मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंचते थे। वहीं, इन दिनों यह संख्या 120 ले 130 के बीच हो गई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों को आंखों में लालिमा, खुजली, पानी आने और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि, इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की आंखों में बैक्टीरियल संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है, जिससे उनकी आंखों में लालिमा, खुजली, चुभन, पानी आने और सूजन जैसी समस्या आम हो जाती है। बृहस्पतिवार को पहुंचे 127 मरीजों में से करीब 40 मरीजों की आंखों में ऐसी समस्या मौजूद थी। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि बाहर निकलते समय आंखों में आरामदायक चश्मा पहनें, जिससे आमतौर पर तेज धूप, आंखें गंदगी, धूल, प्रदूषण से सुरक्षित रहती है। इसके अलावा आंखों को अनावश्यक रूप से छूने से बचें। साथ ही कोशिश करें की आंखों को छूने से पहले अपने हाथों को साफ पानी या साबुन के साथ धो लें और आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। अगर आंखों में कुछ भी समस्या दिखाई देती है, तो फौरन किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें