फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेयाज पर आरोप, अभिलेख में हेराफेरी कर बनाया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी पर अभिलेखों में हेराफेरी कर मानचित्र पास कराकर मकान निर्माण का आरोप है। कासिमाबाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल ने पांच दिन पहले बहादुरगंज नगर पंचायत के ईओ को पत्र भेजकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने ईओ को पत्र भेजकर बताया कि मालूम हुआ है कि मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस- 191 का सहयोगी और गैंग डी- 131 का सरगना और कासिमाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बहादुरगंज कस्बा के दक्षिण मोहल्ला वार्ड नंबर 11 निवासी रेयाज ने अब्दुलपुर मौजा स्थित भूमि पर मकान बनवाने के लिए दस रुपये के स्टांप पर अभिलेख में हेराफेरी की है। स्वयं के प्रभाव से मानचित्र पास कराकर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया है। कोतवाल ने बताया कि तीन दिसंबर को पत्र जारी कर ईओ से मानचित्र की प्रमाणित प्रति और उसके साथ लगाई गई स्टांप पेपर और अभिलेख की प्रति मांगी गई है। साथ ही स्वीकृत मानचित्र किस नियम के तहत पास हुआ था और उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष कौन था पूरा ब्यौरा मांगा गया है। कोतवाल ने बताया कि ब्यौरा मिलने के बाद आगे की जांच कार्रवाई शुरू होगी। हालांकि रेयाज के फर्जीवाड़ा और रसूख का यह कोई मामला नया नहीं है। इसके पूर्व भी फर्जी अंकपत्र के सहारे मदरसा में पत्नी निकहत परवीन को सहायक अध्यापिका तहतानिया के पद पर तैनात कराया था। इस मामले में भी रेयाज व निकहत के अलावा पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें