सुहवल। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बूथों पर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जमानिया के तहसीलदार आलोक कुमार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया और बीएलओ की उपलब्धता देखी। चेताया कि इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए नाम जोड़ने, सूची से नाम हटाने, संशोधन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित समय तक बीएलओ मतदान केन्द्रों एवं बूथों पर रहें। इस अवसर पर लेखपाल रामराज,बीएलओ अशोक कुमार सिंह, सविता देवी, गंगाजी पांडेय, छवि आर्यन, पूर्व प्रधान जमालुद्दीन खान, शफीक खां आदि मौजूद थे।