फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापी करने पहुंचे राजस्वकर्मी, दो पक्षों में हुई कहासुनी..

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार के स्थित पटखौलिया मोहल्ला में न्यायालय में विचाराधीन जमीन संबंधित मामले में रविवार को राजस्व कर्मियों संग नापी कराने पहुंचे दो पक्ष एक दूसरे से उलझ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और उन्हें तहसील भेज दिया। जहां तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर वापस भेजा। पटखौलीय निवासी संतोष कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि स्टेशन बाजार के पटखौलिया में साढ़े सात बीघा भूमि है। जिसे तहसील के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी ढंग से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी पार्टी से इकरारनामा करा लिया है। जबकि इस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी राजस्व कर्मियों को लेकर विपक्षी जमीन का पैमाइश कराने पहुंच गए। सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई और एक-दूसरे पर आरोप लगना शुरु हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ दोनों पक्षों को तहसील भेज दी। जहां तहसीलदार घनश्याम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया और न्यायालय के फैसले के बाद किसी प्रकार का कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें