फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ बिस्वा जमीन के लिए सेवानिवृत्त जवान ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ बिस्वा सरकारी भूमि के लिए हत्यारोपियों ने किसान की हत्या हो गई। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद में बीते जुलाई में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी। घटना के बाद गांव में सियापा छाया हुआ है। इधर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी सेना से सेवानिवृत्त जवान एवं सहायक अध्यापक ने दबंगई के बल पर गांव के अधिकांश सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन के तरफ से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहीं नहीं मुख्य आरोपी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद देवरीबारी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात तो हो गया है, लेकिन वहां भी धोखाधड़ी जैसे मामले में अछूता नहीं रहा। करीब चार वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक विभागीय कार्रवाई तक नहीं हो सकी।
मृतक के चचेरे भाई मन्नू सिंह यादव और भाभी शकुंतला देवी ने बताया कि भूमि विवाद के निस्तारण को लेकर लंबे समय से थाना दिवस, तहसील दिवस और जिले तक प्रार्थना-पत्र दिया जाता रहा। यहीं नहीं मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। मृतक किसान गुड्डू खेती करके परिवार का जीविकापार्जन करते थे। घटना के बाद माता सिमीरिती देवी, पिता चिल्लर यादव, पत्नी हीरमुन देवी, पुत्र अजय, अच्छे, इंद्रजीत और अजीत के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

घटना से परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा की वह ताउम्र इसे भुलाया नहीं सकते हैं। इधर गांव में चप्पे- चप्पे पर तैनात पुलिस टीम को देख ग्रामीण के चहरे पर खामोशी और भय साफ दिखाई पड़ रहा था। वहीं हत्या की चर्चा ग्रामीणों में पूरे दिन होती दिखाई पड़ी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने की जानकारी परिजनों से लोग लेते दिखाई पड़े। जबकि पुलिस भीड़ बढ़ने एवं सुरक्षा को देखते हुए मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें