फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली संगठन की पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देश के क्रम में रेवतीपुर ब्लाक इकाई की बैठक प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम पर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार को हर हाल में हमारी मांगों को पूरा करना होगा। पुरानी पेंशन की बहाली संगठन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब एक दिन का सांसद, विधायक पेंशन का हकदार है तो अपना पूरा जीवन सरकार की सेवा में समर्पित करने वाले को पुरानी पेंशन क्यों नहीं। हम सरकार की हर योजनाओं को सफल बनाने में अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं। इसके बावजूद शासन हमारी जायज मांगों पुरानी पेंशन, कैशलेस सुविधा, प्रमोशन, स्थानांतरण, एसीपी, सामूहिक बीमा आदि मांगों की अनसुनी कर रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार नहीं मानती है तो मजबूरन हमें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए नए साथियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में इकबाल अंसारी, प्रेम उपाध्याय, विनोद कुशवाहा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विजयेंद्रनाथ सिंह, अंबरीष राय, मनोरमा सिंह, शेषनाथ सिंह, इंद्रासन यादव, प्रवीण शुक्ल, राजेश पांडेय, मुकेश सिंह, चंद्रभान सिंह, अवधेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय उपस्थित थे। संचालन विजयेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें