फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहबाजपुर मेें 29 अपात्रों को आवासीय भूमि का पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत शहबाजपुर में 29 लोगों को आवासीय भूमि का पट्टा कर दिया गया है। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब ग्राम पंचायत के एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर मुतलके सोनबरसा में एसडीएम राजेश प्रसाद द्वारा 30 सितंबर को जारी आदेश में कुल 29 लोगों को आवास के लिए भूमि आवंटित की गई। शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा है कि ऐसे लोगों को आवंटन किया गया है, जिनके पास पहले से ही भूमि है। चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ट्यूबवेल है। गांव में 1975 से अब तक जो भी जमीन बची थी, वह पट्टा कर दी गई। पूरे प्रमाण के साथ शिकायतकर्ता ने इस पूरे प्रकरण की जांच करा कर इस अवैध आवंटन में शामिल अधिकारियों के साथ कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह महरौड़ क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुरेंद्र राम को मुहम्मदपुर टड़वा गांव निवासी हरे राम चौहान की शिकायत पर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि इस शिकायत की जांच की गई है। 12 लोगों को आवासीय भूमि आवंटित की गई है और 17 ऐसे लोगों को भूमि आवंटित की गई है, जिनकी जमीन पर कब्जा पहले से चला आ रहा है। कुछ लोगों को गलत आवंटन हो गया है। निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। शीघ्र ही गलत आवंटन निरस्त हो जाएगा।


000000000
भूमि को बंजर खाते में दर्ज करने की मांग
कासिमाबाद। शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह निवासी शहबाजपुर ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवंटन निरस्त करने की मांग की है। यही नहीं शिकायतकर्ता ने उक्त प्रकरण को आपराधिक कृत की श्रेणी में मानते हुए आवंटन में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ गलत तथ्य के साथ आवंटन प्राप्त करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही राजस्व अधिनियम तहत उक्त भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में बंजर के खाते में दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें